CG NEWS: सूरजपुर : सूरजपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापेमारी की थी। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे, इसी दौरान एक युवक कुएं में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से अब तक युवक का शव कुएं से नहीं निकाला गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 43 पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
CG NEWS: रात में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था, जिसके दौरान तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कुछ ग्रामीण भी घायल हुए। इलाके में तनाव के चलते पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
CG NEWS: ग्रामीण आज भी जयनगर थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं और पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और परिजनों व भीड़ को शांत करने का प्रयास जारी है।











