Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का कड़ा...

CG NEWS : प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, अंबेडकर अस्पताल में मशीनों की खराबी पर भी तगड़ा सवाल

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में मशीनों की खराबी को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने हेल्थ और फैमिली वेलफेयर विभाग के सचिव को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले वे व्यक्तिगत शपथ पत्र देकर बताएं कि व्यवस्था सुधारने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।

CG NEWS : मालूम हो कि विभागीय सचिव ने 22 और 24 नवंबर को दो हलफनामे दाखिल किए थे। इनमें बताया गया है कि राज्यभर के प्राइमरी और कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में सुविधाओं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया जारी है। इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स के अनुसार सभी कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों में 24 घंटे आपातकालीन सेवा, आउटडोर और इंनडोर चिकित्सा, गर्भवती महिलाओं की जांच और देखभाल, सामान्य प्रसव, ऑपरेशन सुविधा, लैब जांच, एक्स-रे, जरूरी दवाएं और अन्य अनिवार्य सेवाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। इसी अनुसार 217 सिविल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटरों को इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि सभी स्थानों पर सामान्य प्रसव हो सके।

CG NEWS : इसी मामले में हाईकोर्ट ने बिलासपुर जिले की स्थितियों पर भी ध्यान दिया था, जहां कई जगहों पर कम्युनिटी और प्राइमरी हेल्थ सेंटरों में दोपहर तक डॉक्टर नहीं पहुंचने की शिकायतें सामने आईं। कुछ केंद्र दोपहर दो बजे के बाद बंद पाए गए और जहां स्टाफ मौजूद था, वहां जरूरी दवाओं का अभाव देखने मिला।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here