CG NEWS : रायगढ़ : रायगढ़ जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब विवाह के महज दो दिन बाद दूल्हे की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान देवांगन सिदार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था।
CG NEWS : घटना ठाकुरपोड़ी गांव की है। जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल से घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। 8 अप्रैल को बारात जशपुर गई और 9 अप्रैल को गांव में रिसेप्शन आयोजित किया गया था।
CG NEWS : बताया जा रहा है कि 10 अप्रैल की शाम को देवांगन सिदार अपने चाचा और तीन अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर से टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया।
CG NEWS : गंभीर रूप से घायल होने के बाद परिजन उसे पहले पत्थलगांव के शासकीय अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान रास्ते में नंदन झरिया के पास उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है और शादी की खुशियां गम में बदल गई हैं।











