CG NEWS: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम मेढ़की में तहसील साहू समाज की ओर से आयोजित आदर्श विवाह कार्यक्रम के दौरान अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया, साथ ही 5 परिवारों ने हिंदू धर्म में घर वापसी की।
कार्यक्रम में सभी 10 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। समाज के पदाधिकारियों और अतिथियों की मौजूदगी में वैवाहिक रस्में पूरी कराई गईं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण रहा।
CG NEWS : ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली एक औरबड़ी सफलता—दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
इसी कार्यक्रम के दौरान एक अनोखी पहल देखने को मिली, जब पांच धर्मांतरित परिवारों ने हिंदू धर्म में घर वापसी की। इस अवसर पर उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया और अतिथियों ने गंगाजल से उनके पैर धोए।
इसके बाद परिवारों को गीता, रामायण और भक्त माता कर्मा की प्रतिमा भेंट की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘जय श्री राम’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
CG NEWS: घर वापसी करने वाले परिवारों ने बताया कि पहले उन्होंने शारीरिक समस्याओं के कारण धर्मांतरण किया था, लेकिन समाज और संगठनों के समझाने के बाद उन्होंने पुनः हिंदू धर्म में लौटने का निर्णय लिया।
CG NEWS: कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर इसे सामाजिक एकता और परंपरा से जोड़कर देखा जा रहा है।











