CG NEWS: राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक फैला गांजा नेटवर्क बेनकाब, कोटा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
176
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: जगदलपुर। बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी और गांजा के खरीदार मोहम्मद नावेद उर्फ नाजिम को राजस्थान के कोटा जिले से गिरफ्तार किया गया है।

CG NEWS: पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी को नगद और ऑनलाइन भुगतान कर ओडिशा से गांजा लाने के लिए भेजा था। इससे पहले 27 अक्टूबर 2025 को पुलिस ने एक ट्रक से 73 किलो से अधिक गांजा बरामद किया था, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई थी।

CG NEWS: मामले में ट्रक समेत कुल 17 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई थी। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे आखिरकार पुलिस टीम ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में नगरनार पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here