Saturday, February 14, 2026
19.5 C
Raipur

CG NEWS: धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने खाया जहर, हालत गंभीर

CG NEWS: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में किसान को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय सांसद ज्योत्सना महंत भी अस्पताल पहुंचीं और किसान से मुलाकात की।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, कोरबी निवासी 40 वर्षीय सुमेर सिंह गोड़ ने करीब 3 एकड़ 75 डिसमिल जमीन खरीदी थी। वह लंबे समय से लगभग 68 क्विंटल से अधिक धान बेचने के लिए टोकन कटवाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन बार-बार प्रयास के बावजूद उसे टोकन नहीं मिल सका। मोबाइल फोन नहीं होने के कारण भी उसे प्रक्रिया में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार निराशा और परेशानी के चलते किसान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए कीटनाशक पी लिया।

CG NEWS: स्थानीय निवासी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि टोकन के लिए किसान को कई दुकानों, पटवारी और तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। पीए के माध्यम से आवेदन देने और जनदर्शन में शिकायत करने के बावजूद करीब डेढ़ महीने तक कोई समाधान नहीं निकला। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

CG NEWS: किसान की पत्नी मुकुंद बाई के अनुसार, देर रात करीब एक बजे उनके पति ने कीटनाशक का सेवन किया। गिलास गिरने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचीं और पड़ोसियों की मदद से पहले हरदी बाजार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

CG NEWS: सांसद ज्योत्सना महंत ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए राज्य सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में आ रही परेशानियां गंभीर चिंता का विषय हैं। उनका कहना है कि जब अन्नदाता ही इस तरह की मजबूरी में आ जाए, तो यह पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल किसान का इलाज जारी है और प्रशासन मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई कर रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds