Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Raipur

CG NEWS : मैरिज ब्यूरो की आड़ में ठगी का जाल, महिला ने पति की ही करा दी फर्जी शादी, फिर मिलकर उड़ाए लाखों रुपये

CG NEWS : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें शादी जैसे पवित्र रिश्ते को ठगी का ज़रिया बना दिया गया। यहां एक महिला ने मैरिज ब्यूरो के नाम पर न केवल एक युवती को धोखे से अपने जाल में फंसाया, बल्कि अपने ही पति की दूसरी शादी उसी युवती से करवा दी। शादी के बाद दोनों ने मिलकर उससे लाखों रुपये ठग लिए और फिर फरार हो गए।

CG NEWS : यह सनसनीखेज मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता दमयंती, जो कि जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की निवासी है, ने जुलाई 2024 में एक मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। यह ब्यूरो चित्रा नाम की महिला चलाती थी। शुरुआती बातचीत और प्रोफाइल देखने के बाद जब कोई उपयुक्त रिश्ता नहीं मिला, तो चित्रा ने उसे अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेजा।

CG NEWS : दमयंती को यह नहीं बताया गया कि संजय पहले से शादीशुदा है। उसने प्रोफाइल पसंद किया और दोनों की शादी गिरौधपुरी धाम में करवा दी गई। शादी के बाद संजय, दमयंती को हरियाणा के सिरसा लेकर गया और फिर दोनों बिलासपुर लौट आए। वहां वे विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने एक ब्यूटी पार्लर भी खोल लिया।

CG NEWS : इसके बाद शुरू हुआ असली खेल। संजय ने बीमारी और व्यक्तिगत समस्याओं का बहाना बनाकर दमयंती से करीब 7 लाख रुपये ऐंठ लिए, जिनमें से कुछ पैसों से उसने कार भी खरीदी। कुछ समय बाद वह अचानक लापता हो गया। जब दमयंती ने उसकी तलाश शुरू की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ — चित्रा, जो मैरिज ब्यूरो चला रही थी, असल में संजय की पत्नी निकली और दोनों ने मिलकर सुनियोजित तरीके से यह ठगी की थी।

CG NEWS : पुलिस जांच में पता चला है कि चित्रा और संजय की प्रेम विवाह हुआ था और उनका एक बेटा भी है। दमयंती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

CG NEWS : यह मामला सिर्फ एक आर्थिक ठगी नहीं, बल्कि एक महिला के भावनात्मक शोषण का भी उदाहरण है। ऐसे मामलों से यह सवाल खड़ा होता है कि जब विश्वास को ही धोखे में बदला जाने लगे, तो आम इंसान किस पर भरोसा करे? पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG News: आंगनबाड़ी भवन विवादों में: कब्जे के बाद शराबखोरी की शिकायतें

CG News: बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से...

Related Articles

Popular Categories