CG NEWS : रायपुर : रायपुर में आरडीए का मकान दिलाने के नाम पर एक महिला से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी अलॉटमेंट लेटर देकर करीब 7.10 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता मकान का कब्जा लेने आरडीए कार्यालय पहुंची और दस्तावेजों को नकली बताया गया।
CG NEWS : माना थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता कविता मंडल (38), जो माना कैंप की रहने वाली हैं, अपना घर लेने की कोशिश में थीं। जुलाई 2024 में उन्होंने राकेश मंडल, सरिता मंडल और पुनीत सिंह नाम के लोगों से संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को आरडीए में प्रभावशाली बताते हुए उन्हें मकान दिलाने का भरोसा दिलाया।
CG NEWS : आरोपियों ने 8 जुलाई से 22 जुलाई 2024 के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 7.10 लाख रुपये ले लिए और भरोसा जीतने के लिए फर्जी सील और हस्ताक्षर वाले आवंटन पत्र समेत अन्य दस्तावेज सौंप दिए। जब पीड़िता इन कागजातों के साथ आरडीए कार्यालय पहुंचीं, तो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज पूरी तरह नकली हैं और उनके नाम कोई मकान आवंटित नहीं किया गया है।
CG NEWS : धोखाधड़ी का अहसास होने के बाद पीड़िता ने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, लेकिन उन्हें लगातार टालमटोल किया गया। आखिरकार उन्होंने कोर्ट का रुख किया। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट गुरु देवांगन के निर्देश पर माना थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











