CG NEWS : हैदराबाद से सरगुजा तक फैला नशा नेटवर्क ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिरमिरी पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कुख्यात रसल एक्का गैंग को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

CG NEWS : जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क हैदराबाद से सरगुजा संभाग तक फैला हुआ था और नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई की जा रही थी। गिरोह डिजिटल ट्रांजेक्शन और एटीएम के जरिए पैसों का लेनदेन कर अपने नेटवर्क को छुपाने की कोशिश करता था।

CG NEWS : पुलिस ने पहले मास्टरमाइंड रसल एक्का को रायपुर से पकड़ा, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर हैदराबाद के वैंदला वासु और सूरजपुर के रजत कुमार सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

CG NEWS : इस कार्रवाई में न केवल नशे की तस्करी पर रोक लगी, बल्कि पूरे फाइनेंशियल नेटवर्क को भी ट्रैक कर तोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *