CG NEWS: गोबरा नवापारा। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
CG NEWS: सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में गर्भपात के बाद भ्रूण को नाली में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
CG NEWS: अस्पताल के सामने भ्रूण मिलने से उठे सवाल
CG NEWS: पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के अस्पतालों से जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भ्रूण को नाली में किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। निजी अस्पताल के ठीक सामने भ्रूण मिलने की घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।