CG NEWS : रायपुर। तिल्दा के सरकारी देसी शराब दुकान में संभागीय उड़नदस्ता आबकारी अधिकारी ने शराब दुकान के सुपरवाइजर को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें अधिकारी बहस के दौरान सुपरवाइजर पर हाथ उठाते दिख रहे हैं। शराब दुकान के सेल्समैन के अनुसार, अधिकारी ने 60 हजार रुपए की मांग की और बाद में 25 हजार रुपए जबरन वसूल कर ले गया।
CG NEWS : दुकान के सेल्समैन मोहित वर्मा ने बताया कि घटना 2 सितंबर की शाम 7:30 से 9 बजे के बीच हुई। आबकारी अधिकारी उत्तम भारद्वाज शराब दुकान पहुंचे और ओवर-रेटिंग का आरोप लगाया। लेकिन सुपरवाइजर मधु राय ने बताया कि शराब सही रेट में बेची जा रही है। इस पर दोनों के बीच बहस हुई और अधिकारी ने गुस्से में सुपरवाइजर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और अश्लील गालियां दीं।
CG NEWS : इसके बाद अधिकारी ने कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवाए और 60 हजार रुपए की मांग की। विरोध करने पर उसने 25 हजार रुपए की राशि वसूली। इस दौरान अफसर के साथ दो-तीन स्टाफ भी मौजूद थे।
CG NEWS : मोहित वर्मा ने आबकारी आयुक्त को पत्र लिखकर पूरी घटना की शिकायत की है और ओवर-रेटिंग के आरोप को गलत बताया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है। इस मामले में आबकारी अधिकारी से पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।













