CG NEWS : रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेशभर में बेमुद्दत हड़ताल की घोषणा की है। फेडरेशन के अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि कल से शुरू होने वाली हड़ताल में सरकारी दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप रहने की संभावना है। स्थानीय निकायों और विश्वविद्यालयों में भी काम बंद रहेगा।
CG NEWS : फेडरेशन ने कर्मचारियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है और रायपुर में प्रदेशभर के कर्मचारियों की एकजुटता दिखाने का दावा किया है। 30 अक्टूबर 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल के विकल्प को भी खुले रखा गया है।
CG NEWS : कर्मचारियों की प्रमुख मांगे हैं:
* केंद्र सरकार के समान कर्मचारियों और पेंशनरों को तिथि से महंगाई भत्ता (DA) लागू करना।
* DA एरियर्स को GPF खाते में समायोजित करना।
* सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान प्रदान करना।
* लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करना।
* प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर संपूर्ण सेवा लाभ देना।
* पंचायत सचिवों का शासकीयकरण करना।
* सहायक शिक्षकों एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान देना।
* नगरीय निकाय के कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन और समयबद्ध पदोन्नति सुनिश्चित करना।
* अनुकंपा नियुक्ति नियमों में 10 प्रतिशत सीलिंग में शिथिलीकरण करना।
* प्रदेश में कैशलेस सुविधा लागू करना।
* अर्जित अवकाश नगदीकरण 300 दिवस तक करना।
* दैनिक, अनियमित और संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की ठोस नीति बनाना।
* सभी विभागों में समानता लाते हुए सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष तय करना।











