CG News : रायपुर ।दुर्गा महाविद्यालय के प्रारंभ होने से लेकर वर्ष 2025 तक के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह 10 फरवरी को सुबह 11 बजे दुर्गा महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर रायपुर संजीव शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडवानी गायिका उषा बारले एवं मदन चौहान उपस्थित होंगे।
CG News : कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रतिभा मुखर्जी साहूकार करेगी, एल्युमिनी कमेटी के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आज एक बैठक महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई जिसमें प्रमुख रूप से सर्वश्री सत्य प्रकाश झुनझुनवाला,अमरजीत सिंह संधू, अश्विन बटाविया, अजय दानी, संतोष अग्रवाल, राजकुमार राठी, बालकिशन अग्रवाल ,विनय शर्मा ,रजी मोहम्मद ,आलोक अग्रवाल ,राम अवतार तिवारी ,जेपी उपाध्याय , हरेराम शर्मा एवं महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर अजय शर्मा ,अजय चंद्राकर उपस्थित रहे। श्री राठी ने बताया कि समारोह में छात्र अपने अनुभव को साझा कर अपने कॉलेज के दिनों को याद करेंगे।











