Friday, April 10, 2026
35.1 C
Raipur

CG NEWS :  उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, ठेकेदार पर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश

CG NEWS :  रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने लोरमी प्रवास के दौरान ग्राम कारीडोंगरी और दरवाजा के मध्य मनियारी नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को बरसात से पहले हर हाल में पुल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

CG NEWS :  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्य पूर्णता के लिए निर्धारित लक्ष्य से बहुत धीमा काम चलने पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कार्यस्थल पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल का काम अब तक पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। श्री साव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल नोटिस जारी कर औपचारिकता पूरी न करें, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी भी लगाएं। निर्माण में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी, गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

CG NEWS :  श्री साव ने विभागीय अधिकारियों को पुल के काम की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने साइट पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा, ताकि बरसात के पहले पुल आवागमन के लिए उपलब्ध हो सके। उन्होने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना है, इसे समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना शासन की प्राथमिकता है।

CG NEWS :  उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मनियारी नदी पर पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में वनांचल क्षेत्र के अनेक गांवों का संपर्क टूट जाता है। इससे लोगों को आवागमन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और दैनिक आवश्यकताओं के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस पुल के बन जाने से कारीडोंगरी, दरवाजा सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे के बाद एक...

Salman Khan Viral Video: फैन की हरकत पर भड़के ‘भाईजान’, वीडियो वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान...

Related Articles

Popular Categories