CG NEWS: स्कूलों में एल्युमिनियम बर्तनों में भोजन परोसने पर विवाद, विकास उपाध्याय बोले, सरकार बच्चों को “कैदियों वाले बर्तन” में खिला रही खाना, टेंडर में मनमानी का आरोप

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएम पोषण योजना के तहत स्कूली बच्चों को एल्युमिनियम बर्तनों में खाना परोसने का मामला राजनीतिक रूप से गर्मा गया है। कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सरकार पर गंभीर अनियमितताओं, लापरवाही और बच्चों की सेहत को जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।

CG NEWS: उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना बनाना और परोसना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसके बावजूद राज्य के स्कूलों में बड़े पैमाने पर एल्युमिनियम बर्तन इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उपाध्याय के अनुसार, एल्युमिनियम के लगातार उपयोग से शरीर में जहरीले तत्व जमा होते हैं, जो गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

CG NEWS: टेंडर पर सवाल, भ्रष्टाचार के आरोप

CG NEWS: विकास उपाध्याय ने दावा किया कि सरकार ने 28–30 हजार एल्युमिनियम कुकरों का ऑर्डर दिया है, जिसकी लागत लगभग 6 करोड़ रुपये है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में भारी मनमानी हुई और नियमों को दरकिनार कर सिर्फ 3–4 ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया।

CG NEWS: “कैदियों को दिए जाने वाले बर्तन अब बच्चों को”

CG NEWS: उन्होंने कहा कि पहले जेलों में कठोर सजा पाए कैदियों को एल्युमिनियम बर्तनों में भोजन दिया जाता था, क्योंकि इन्हें सुरक्षित नहीं माना जाता था। लेकिन अब वही बर्तन गरीब और कुपोषित बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

CG NEWS: कड़ी कार्रवाई की मांग

CG NEWS: उपाध्याय ने सरकार से टेंडर प्रक्रिया की जांच, जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता का नहीं, बल्कि लाखों बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *