Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

CG NEWS: संविधान दिवस: न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं, न्यायिककर्मियों ने संविधान की शपथ ली

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता /घरघोड़ा : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर (सालसा) के प्राप्त निर्देशन पर बुधवार को शहाबुद्दीन कुरैशी विशेष न्यायाधीश FTSC पॉक्सो/अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा एवं अभिषेक शर्मा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता और दामोदर प्रसाद चंद्रा न्यायधीश,सुश्री प्रति झा न्यायाधीश, कैलाश गुप्ता अध्यक्ष अधिवक्ता संघ के उपस्थिति में 76 वीं संविधान दिवस के अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा, के द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

CG NEWS: अधिवक्ता कक्ष में कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता शंखदेव मिश्रा और अधिवक्ता गंगाधर लहरें ने संविधान के मजबूती पर प्रकाश डाले।इस दौरान न्यायिक अधिकारी ,न्यायालय कर्मियों, बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को संविधान की प्रस्तावना को पढ़ाया गया एवं संविधान दिवस के महत्व पर व्यापक विमर्श किया गया।

CG NEWS: आयोजित कार्यक्रम में विशेष न्यायधीश/अध्यक्ष श्री शहाबुद्दीन कुरैशी जी ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बडा लिखित संविधान है और इसकी प्रस्तावना ‘हम भारत के लोग’ में देश के नागरिकों की आत्मा बसती है। देश में संविधान की पवित्रता और कानून का शासन बनाए रखने के लिए बार की भूमिका बेहद जरूरी है।

CG NEWS: उन्होंने कहा कि और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए कानूनी सहायता देने में भी बार की अहम भूमिका है।संविधान अधिवक्ताओं के लिये गीता और कुरान की तरह पवित्र है. संविधान के द्वारा ही नागरिकों को अनेक अवसर और मौलिक अधिकार प्राप्त है।न्यायाधीश अभिषेक शर्मा जी ने कहा कि ‘जब हम इस अहम पल का जश्न मना रहे हैं, जब भारत ने अपने आप को अपना बुनियादी अनुबंध दिया था, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि देश में कानून का शासन और संविधान की पवित्रता बनाए रखने में बार की भूमिका बेहद जरूरी है।

CG NEWS: न्यायाधीश शर्मा ने कहा कि ‘मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि अगर अदालतों को संविधान का पहरेदार माना जाता है, तो बार के सदस्य हमारे रास्ते को रोशन करने वाले पथप्रदर्शक हैं। वे हमें अपने गंभीर कर्तव्यों को पूरा करने और हमारे कर्तव्यों को पक्के यकीन के साथ निभाने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘वह अक्सर न्याय व्यवस्था के अदृश्य पीड़ितों के बारे में बात करते हैं और मेरा मानना है कि सिर्फ बार ही उन्हें इस पीड़ा से बचा सकता है।’

CG NEWS: उन्होंने कहा, ‘सांविधानिक मामलों में हमारी मदद करने के अलावा यह भी उतना जरूरी है कि बार हमारे संविधान की मूल भावना को सामने लाने के लिए भी सही कदम उठाए। इसमें उन लोगों को कानूनी मदद देना शामिल है। जो कमजोर हैं या समाज के हाशिये पर जी रहे हैं। आगामी नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर के बारे में भी चर्चाएं किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सचिव फणींद्र पंडा ने और कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनील सिंह ठाकुर ने आभार प्रदर्शन किए।कार्यक्रम में सभी ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रख कर समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिए।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories