राजनांदगांव (हेमंत वर्मा) – बिरनपुर हत्याकांड और उससे जुड़ी साम्प्रदायिक हिंसा मामले में सीबीआई की चार्जशीट के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर राजनांदगांव प्रभारी विधायक भोलाराम साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा और जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने रविवार को प्रेसवार्ता कर इस मामले में भाजपा की कथित भूमिका का पर्दाफाश किया।
-
विधायक भोलाराम साहू ने बताया कि बिरनपुर हत्याकांड दो बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ था, जो बाद में दो परिवारों के झगड़े और फिर साम्प्रदायिक संघर्ष में बदल गया।
-
सीबीआई की चार्जशीट में स्पष्ट हुआ कि भाजपा ने इस मामूली विवाद को चुनावी लाभ के लिए साम्प्रदायिक रंग दिया।
-
तत्कालिन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान उपमुख्यमंत्री अरूण साव घटनास्थल पर जाकर भड़काऊ भाषण दिया और मामले को साम्प्रदायिक रूप देने का प्रयास किया।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं में इस घटना को धार्मिक और जातीय संघर्ष के रूप में प्रस्तुत किया।
-
मृतक भुनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को भाजपा ने टिकट देकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।
कांग्रेस का आरोप:
-
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भाजपा ने फर्जी वोटिंग, दंगाफसाया और झूठे आरोप लगाकर जनता के जनमत को प्रभावित किया।
-
जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र से कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान हुआ और उपमुख्यमंत्री अरूण साव को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
-
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री से इस मामले में छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगने की भी अपील की।
प्रेसवार्ता में उपस्थित थे:
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिंटू, पीसीसी प्रवक्ता रूपेश दुबे, पंकज बांधव, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री अमित चंद्रवंशी और विशु अजमानी सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता।
इस मामले ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक माहौल को फिर से गरम कर दिया है, जबकि सीबीआई की चार्जशीट भाजपा के खिलाफ सख्त सबूत प्रस्तुत करती है।












