CG NEWS : रायपुर। निर्वाचन आयोग ने उन राजनीतिक दलों पर कड़ी कार्रवाई की है, जो पंजीकरण करवाने के बाद भी निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल नहीं हो रहे थे। जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत आयोग ने छत्तीसगढ़ के 9 और देशभर के 334 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया है।
CG NEWS : इस फैसले के बाद प्रदेश में राजनीतिक दलों की संख्या घटकर 55 से 46 रह गई है। अधिकारियों के अनुसार, जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि कोई राजनीतिक दल छह साल तक चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारता, तो उसका पंजीकरण रद्द कर दिया जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम राजनीतिक परिदृश्य में पारदर्शिता लाने और केवल सक्रिय दलों को मान्यता देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
CG NEWS : इन दलों पर लिया गया एक्शन
छत्तीसगढ़ एकता पार्टी
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी
छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी
छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
पृथ्क बस्तर राज्य पार्टी
राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी
राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी
राष्ट्रीय समाजवाद पार्टी संविधान मोर्चा











