CG News: Bilaspur में भक्त बजरंगी परिवार द्वारा धार्मिक आयोजन के तहत सुंदरकांड पाठ एवं श्री हनुमान चालीसा महापाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 27 खोली चौक स्थित हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और क्षेत्रवासी शामिल हुए।
CG News: यह आयोजन पिछले एक वर्ष से हर मंगलवार को नियमित रूप से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य लोगों में धर्म के प्रति आस्था और जागरूकता बढ़ाना है।
CG News: इस अवसर पर शुभम विहार मानस मंडली के भाई अखिलानंद पांडे और उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ, भजन और आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।
CG News: कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक Amar Agrawal ने पहुंचकर आरती की और श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया। आयोजन में बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने भक्ति भाव से कार्यक्रम में सहभागिता की।











