CG NEWS: रायपुर : आरंग में सोमवार को आरंग-खरोरा मुख्य सड़क पर चावल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास अफरा–तफरी की स्थिति बन गई. आग ने ट्रक के केबिन को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने पास के भोजनालय से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती रही.
CG NEWS: स्थिति गंभीर होती देख बजरंग केमिकल डिस्टिलरी कंपनी की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया. सूचना मिलने पर आरंग पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. आगजनी में ट्रक में भरे चावल की कई बोरियां जलकर नष्ट हो गईं. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है.













