CG NEWS : बहीगांव में खेत के पास जुआ खेलते पकड़े गए 8 जुआरी, पुलिस ने किया मौके पर रेड

CG NEWS : कोंडागांव। केशकाल पुलिस ने ग्राम बहीगांव के मंडलीपारा क्षेत्र में खेत-बाड़ी के पास से 8 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मौके पर 7,250 रुपये नकद जब्त किए हैं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी केशकाल ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर से खबर मिली थी कि कुछ लोग खेतों के पास 52 पत्तों से रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेड डालकर सभी आरोपियों को पकड़ा।

CG NEWS : पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

1. बीड़ेराम नेताम (32), ग्राम मसूकोड़ा, थाना फरसगांव
2. लीलेंद्र निषाद (39), ग्राम मसूकोड़ा, थाना फरसगांव
3. मुकेश गौड़ (35), मंडलीपारा, बहीगांव
4. खेम नेताम (54), ग्राम बहीगांव
5. राजेंद्र विश्वकर्मा (51), ग्राम बहीगांव
6. विष्णु पटेल (43), ग्राम बहीगांव
7. तुषार कांत पटेल (46), ग्राम पिपरा, थाना फरसगांव
8. सुनील गौर (32), ग्राम बहीगांव

CG NEWS : सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि जुआ जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार, टूटा रोनाल्डो का सबसे बड़ा सपना! मैदान पर छलक पड़े आंसू

Cristiano Ronaldo Last World Cup: क्रिस्टियानो रोनाल्डो आखिरी वर्ल्ड...

Related Articles

Popular Categories