Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG News : नेपाली मोमोज से बिगड़ी 18 लोगों की तबीयत, प्रशासन...

CG News : नेपाली मोमोज से बिगड़ी 18 लोगों की तबीयत, प्रशासन सतर्क, ठेलों से फूड आइटम न खाने की अपील

CG News
CG News

CG News : धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र में बीते चार दिनों से पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में 18 मरीज भर्ती हुए हैं। सभी ने मेघा चौक के पास एक ठेले से नेपाली मोमोज खाए थे, जिसके कुछ घंटे बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

CG News :बीमार पड़े लोगों में भैंसमुंडी, बेलरदाना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह और जामली सहित कई गांवों के लोग शामिल हैं। मरीजों में 13 बच्चे और 5 वयस्क हैं। अधिकतर स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 4 मरीजों का उपचार जारी है।

CG News : स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में मोमोज बेचने पर मौखिक रोक लगाई है। साथ ही स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल बाहरी ठेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थ न खाएँ और किसी भी संक्रमण की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here