CG NEWS : घरघोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में गंगानगर वार्ड क्रमांक 15 के विकास नगर स्थित बूथ क्रमांक 43 पर ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल के कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
CG NEWS : इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि मार्च महीना अशांत रहा है और कोविड के बाद विकास की उम्मीदों के बीच युद्ध जैसे हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने इस तरह के मुद्दों पर राजनीति से बचने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। साथ ही खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा के लिए उनका आभार भी जताया। कार्यक्रम में कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











