Sunday, February 8, 2026
25.1 C
Raipur

CG CRIME : दुर्ग में हत्या कर रायपुर में युवती की लाश को लगाया था ठिकाना, तीन गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG CRIME : भिलाई। दुर्ग में हत्या कर रायपुर में युवती की लाश को ठिकाना लगाने वाले तीन गिरफ्तार किए गए है, दिनांक 22.11.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह सोलस हाईटस कालोनी के पीछे बिजली ट्रांसफार्मर पास स्थित खाली प्लाट में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। जिस पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक लड़की का शव पड़ा हुआ था।

CG CRIME : टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के संबंध में आसपास पूछताछ व तस्दीक कर मृतिका की पहचान काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी के रूप में कर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान शव का पी.एम. का कराया गया. पी. एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु गला दबाने पर दम घुटने से होना लेख किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 268 / 25 धारा 103 (1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

CG CRIME : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास के क्षेत्रों का बारिकी से निरीक्षण कर घटना व मृतिका के संबंध में उसके परिजनों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

CG CRIME : इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि मृतिका को अंतिम बार देवार बस्ती तेलीबांधा निवासी शातिर चोर हरीश पटेल व एक अन्य के साथ देखा गया था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हरीश पटेल व उसके साथी की पतासाजी व जानकारी एकत्र करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों कुछ दिनों से फरार चल रहे है एवं यह भी पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों के द्वारा ही हत्या की उक्त घटना को अंजाम दिया गया है।

CG CRIME : आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रवाना किया गया था, आरोपियान बार बार अपना लोकेशन बदलकर टीम को लगातार गुमराह कर रह रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी हरीश पटेल के प्रयागराज में उपस्थिति की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी हरीश पटेल की पतासाजी कर अंततः उसे प्रयागराज से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।-

CG CRIME : पूछताछ में आरोपी हरीश पटेल ने बताया कि मृतिका उसकी महिला मित्र थी। दिनांक 19.11.25 को हरीश पटेल ने मृतिका को मिलने दुर्ग बुलाया था, जिस पर मृतिका हरीश पटेल से मिलने रायपुर से दुर्ग गयी, दुर्ग पहुंचने के बाद हरीश पटेल मृतिका को अपने साथ दुर्ग के एक होटल में ले गया जहां आरोपी ने दो कमरा बुक कराया था। इस दौरान आरोपी हरीश पटेल का एक साथी भी उसके साथ था। दिनांक 20.11.25 को आरोपी हरीश पटेल एवं उसके साथी द्वारा मृतिका को दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने हेतु जबरदस्ती कहा जा रहा था, इसी बात को लेकर हुये विवाद से दोनों आवेश में आकर मृतिका का गमछा से गला एवं मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दिये तथा शव को होटल से बाहर निकालकर मोटर सायकल में बीच में बैठाकर दुर्ग से रायपुर लेकर आये तथा शव को घटना स्थल पर फेंक दिये थे।

CG CRIME : आरोपी हरीश पटेल से चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी अरविंद नेताम, उषा राठौर तथा 01 अन्य के साथ मिलकर रायपुर के थाना विधानसभा, डी. डी. नगर एवं मुजगहन क्षेत्र में स्थित अलग अलग 11 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी अरविंद नेताम एवं उषा राठौर की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम सोने के जेवरात, 03 किलोग्राम चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम 20,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 60,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्स ड्रीम मोटर सायकल तथा 04 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। प्रकरणों में एक आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। आरोपी हरीश पटेल पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds