Tuesday, October 6, 2026
Home Crime CG Crime: बिलासपुर में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, मायके पक्ष ने जताई...

CG Crime: बिलासपुर में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

CG Crime: बिलासपुर। बिलासपुर जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

CG Crime:मृतका की पहचान दीक्षा कुशवाहा उर्फ पुनीता के रूप में हुई है, जो अपने ससुराल में रह रही थी। परिजनों को ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि दीक्षा की मौत पलंग से गिरने के कारण हुई है। लेकिन परिवार इस दावे को मानने को तैयार नहीं है और इसे संदिग्ध बता रहा है।

READ MORE: Golgappa Food Poisoning : गुपचुप बना जहर! ठेले पर चाट खाने के बाद 25 लोग बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप

CG Crime:परिजनों का आरोप है कि दीक्षा को लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि मौत से पहले दीक्षा ने अपने भाई को फोन कर अपनी परेशानी और तनाव की जानकारी दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई थी।

CG Crime:मायके पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने दीक्षा से बात कराने की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने टालमटोल किया। बाद में अचानक उसकी मौत की खबर दे दी गई। इस पूरे घटनाक्रम ने परिवार को गहरे शक में डाल दिया है। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए गहरी साजिश और हत्या की आशंका जताई है।

CG Crime:परिवार ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी, न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच ही सच्चाई सामने ला सकती है।

READ MORE: 12वीं हिंदी पेपर 3000 रुपए में! छत्तीसगढ़ बोर्ड पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

CG Crime:वहीं बेलगहना थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here