CG Crime: बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोलर लाइट पोल लगाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। एक वकील से 1 करोड़ 33 लाख 64 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
CG Crime: पीड़ित वकील ने शिकायत में बताया कि उनके एक परिचित के जरिए कुछ लोगों से संपर्क हुआ, जिन्होंने खुद को सोलर प्रोजेक्ट से जुड़ा बताकर निवेश के लिए तैयार किया। आरोप है कि भावेश जैन, ऋतुप्रण वैष्णव और संतोष कर्ण समेत अन्य ने सोलर पैनल लगाने के नाम पर उनसे बड़ी रकम ले ली।
CG Crime: जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने करीब 1.33 करोड़ रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।











