Saturday, April 25, 2026
30.7 C
Raipur

CG Budget Session: विधानसभा में गूंजा धान खरीदी का मुद्दा, लखेश्वर बघेल ने सरकार को घेरा

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों की वार्षिक रिपोर्टें सदन के पटल पर रखी जाएंगी और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी।

आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम भी सदन के पटल पर महत्वपूर्ण पत्र प्रस्तुत करेंगे। वहीं विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाएंगे।

सत्र के दौरान वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को बधाई दी और खिलाड़ियों की सराहना की।

प्रश्नकाल के दौरान बस्तर संभाग में धान खरीदी का मुद्दा सदन में गूंजा। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने धान खरीदी को लेकर सवाल उठाते हुए पूछा कि बस्तर संभाग में धान खरीदी की शुरुआत कब की गई थी।

इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब देते हुए बताया कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हुई थी और 31 जनवरी को इसका समापन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि 44 हजार 612 किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका, क्योंकि वे किसान धान खरीदी केंद्रों में अपना धान लेकर ही नहीं आए।

इस पर लखेश्वर बघेल ने कहा कि यदि सरकार 21 क्विंटल धान खरीदने की बात करती है तो किसानों को परेशान क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीदी में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हो रही हैं। कहीं धान में पानी डाला जा रहा है तो कहीं अन्य तरीके से अनियमितताएं की जा रही हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सरकार से सवाल किया कि कितने किसानों से धान का समर्पण कराया गया। इस पर मंत्री ने बताया कि बस्तर संभाग में 9906 किसानों ने अपना धान नहीं बेचा। मंत्री के जवाब से विपक्ष पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आया और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा जारी रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories