CG BREAKING : रायपुर। वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे मुख्यमंत्री को मीडिया एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे।
CG BREAKING : सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सलाहकार पद का कार्यभार ग्रहण करते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। साथ ही उन्हें राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी दी जाएंगी।
CG BREAKING : आर. कृष्णा दास लंबे समय से ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ में छत्तीसगढ़ प्रमुख के रूप में कार्यरत रहे हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव रहा है।












