CG BREAKING : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे IAS सर्वेश्वर भूरे, ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर के रूप में नियुक्ति, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

Sanjay Sahu
CG BREAKING

CG BREAKING : रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश जारी किया है। उन्हें ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। जल्द ही उन्हें वहां से रिलीव कर दिया जाएगा।

CG BREAKING : डॉ. सर्वेश्वर भूरे का जन्म महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लखानंदुर गांव में 12 सितंबर 1984 को हुआ। उनके पिता शिक्षक थे और प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने गांव के ही सरकारी स्कूल में मराठी माध्यम से पूरी की। 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भंडारा शहर से की। इसके बाद पुणे के सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका चयन एमबीबीएस के लिए हुआ।

CG BREAKING : एमबीबीएस की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होने के कारण शुरुआती दौर में उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मेहनत से उन्होंने डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। इस दौरान उनकी शादी हो गई और उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। उनकी पत्नी डॉ. रश्मि भूरे ने इस दौरान उन्हें काफी सहयोग और प्रेरणा दी।

CG BREAKING : साल 2009 में पहले प्रयास में उन्होंने यूपीएससी पास कर आईपीएस सेवा प्राप्त की और उन्हें 2010 बैच अलॉट हुआ। अगले वर्ष यानी 2010 में ही उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और आईएएस बने। उन्हें 2011 बैच के तहत छत्तीसगढ़ कैडर मिला।

CG BREAKING : डॉ. भूरे की पहली नियुक्ति बतौर कलेक्टर मुंगेली जिले में हुई थी। इसके बाद वे दुर्ग जिले के कलेक्टर बने, फिर रायपुर कलेक्टर का कार्यभार संभाला। इसके अलावा वे राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के मिशन संचालक भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे राजनांदगांव जिले के कलेक्टर हैं, जहां से अब उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए रिलीव किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *