रायपुर। CG Big News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से खाली पड़े दर्जनों पदों को भरने के लिए आज बुधवार 4 जून को संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। करीब 150 पदों—जिनमें सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेसिडेंट और अन्य चिकित्सा स्टाफ शामिल हैं—के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा।
CG Big News : कॉलेज और उससे जुड़े अम्बेडकर अस्पताल में स्टाफ की कमी का असर न केवल मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है, बल्कि हृदय रोग समेत कई गंभीर विभागों की चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। नियमित भर्ती वर्षों से रुकी हुई है, जिससे संस्थान में अस्थायी रूप से संविदा नियुक्तियों का ही सहारा लिया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, संविदा पर नियुक्त डॉक्टर और शिक्षक अक्सर कुछ सालों में संस्थान छोड़ देते हैं, क्योंकि उन्हें प्राइवेट सेक्टर में बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं। इससे सरकारी अस्पतालों की सेवाएं अस्थिर बनी रहती हैं और मरीजों को खामियाजा भुगतना पड़ता है।













