सीहोर। भैरुंदा पुलिस ने 72 घंटों के भीतर शहर की पांच दुकानों में ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, 28-29 सितंबर की रात आरोपी ने एक साथ पांच दुकानों को निशाना बनाया था। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर विशेष टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कृष्णा की पहचान की।
Read More : Rewa Airport : रीवा एयरपोर्ट से शुरू हो रही इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट, 72 सीटर विमानों से अब होगा आसान सफर
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया नकद, कपड़े, मोबाइल एसेसरीज और अपराध में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि इस कार्रवाई से अपराधियों में चेतावनी जाएगी और पुलिस सतर्कता बढ़ाएगी।













