CBIC Commissioner Transfers 2026 : GTS-Customs विभाग में बड़ा धमाका: रायपुर के आयुक्तों का तबादला; कौन संभालेगा अब शहर की कमान?

0
121

CBIC Commissioner Transfers 2026 : रायपुर: नए वित्त वर्ष के पहले ही महीने में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC) ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड द्वारा देश भर के 217 प्रधान आयुक्तों और आयुक्तों के तबादले किए गए हैं, जिसमें रायपुर कमिश्नरी में भी महत्वपूर्ण फेरबदल देखने को मिला है। इस आदेश के तहत रायपुर के कई शीर्ष अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रायपुर कमिश्नरी में नए पदभार: आदेश के अनुसार, रायपुर में अपील आयुक्त के रूप में कार्यरत अशोक कुमार पाण्डेय का तबादला देहरादून कर दिया गया है। वहीं, रायपुर ऑडिट के आयुक्त महावीर प्रसाद मीणा को अब रायपुर अपील की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, कुमार असीम वैभव को पदोन्नति प्रदान करते हुए रायपुर ऑडिट कमिश्नर के पद पर पदस्थ किया गया है।

18 मई तक जॉइनिंग के निर्देश: तबादला सूची में शामिल सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी 18 मई तक अपनी नई पदस्थापना वाली जगहों पर पदभार ग्रहण कर लें। विभाग द्वारा इसे सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए नियमित और रणनीतिक फेरबदल माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here