C.G Weather : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में चेतावनी जारी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत दी है। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। हालांकि अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिसके बाद फिर से 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि का खतरा

मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।इसके चलते लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

Read More : MP Weather : मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम, 4 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट

तापमान का हाल: दुर्ग सबसे गर्म

प्रदेश में दुर्ग में सबसे अधिक तापमान 37.4°C दर्ज किया गया, जबकि रायपुर के माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 16.5°C रिकॉर्ड किया गया।तापमान में इस उतार-चढ़ाव के पीछे सक्रिय मौसम प्रणालियां मुख्य कारण मानी जा रही हैं।

सक्रिय मौसम सिस्टम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी स्तर की हवाओं में सक्रिय है।इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है और बारिश व तेज हवाओं की स्थिति बन रही है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। यहां हल्की बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है।तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान लगभग 37°C और न्यूनतम करीब 19°C रहने का अनुमान है।

कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

IMD रायपुर ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

ऑरेंज अलर्ट: बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर यहां मध्यम गरज-चमक, तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है

येलो अलर्ट: बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़, इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक का अनुमान है

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *