Burhanpur News : बुरहानपुर जिला अस्पताल में महिला मरीज के भोजन में निकला कीड़ा, परिजनों का हंगामा

Sanjay Sahu

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर से चौंकाने वाली लापरवाही की खबर सामने आई है। जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज के परोसे गए दलिया भोजन में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया।

Burhanpur News : घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की और वार्ड में जमकर हंगामा किया। दलिया में कीड़ा मिलने की बात फैलते ही अन्य मरीजों और परिजनों में भी आक्रोश फैल गया।

Burhanpur News : इस घटना के बाद प्रसूता वार्ड में भर्ती कई महिलाओं ने भोजन करने से इंकार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए **अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल नोटिस जारी किया** और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Burhanpur News : हालांकि अब तक किसी के खिलाफ स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन घटना ने अस्पताल की भोजन व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों के परिजन अब अस्पताल में सफाई और भोजन गुणवत्ता की नियमित जांच की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *