Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के नेपानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया।
Burhanpur News : आक्रोशित कार्यकर्ता नेपानगर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।











