Burhanpur News : बुरहानपुर /गोपाल देवकर : बुरहानपुर। एक दिवसीय दौरे पर बुरहानपुर पहुंचे भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंच से आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और लोकतंत्र व संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी खुलकर नसीहत दी।
Burhanpur News : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मसूद ने कहा कि गड़बड़ी आम जनता नहीं बल्कि सियासतदान करते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा के खौफ में आने की जरूरत नहीं है और हर मुद्दे पर एकजुट होकर मजबूती से खड़ा होना होगा। मसूद ने साफ कहा कि यह नए दौर की कांग्रेस है और जो आज पार्टी के साथ खड़ा नहीं होगा, उसे भविष्य में घर बैठना पड़ सकता है।
Burhanpur News : भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ सत्ता से मोहब्बत है और वह किसी की सगी नहीं है। एसआईआर और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर भी आरिफ मसूद ने प्रशासन को घेरा। उन्होंने बुरहानपुर कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से कार्य करे और जिला प्रशासन किसी भी राजनीतिक दल का पक्ष न ले। मसूद ने आरोप लगाया कि जिन क्षेत्रों में कांग्रेस को अधिक वोट मिले हैं, वहां मतदाताओं के नाम फर्जी आपत्तियां लगाकर हटाए जा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर आरिफ मसूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।











