Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News : बुरहानपुर की दरगाह-ए-हाकिमी में फिर हादसा, करंट लगने से...

Burhanpur News : बुरहानपुर की दरगाह-ए-हाकिमी में फिर हादसा, करंट लगने से युवक की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

Burhanpur News : बुरहानपुर/गोपाल देवकर : बुरहानपुर : बुरहानपुर के गणपति थाना क्षेत्र स्थित दरगाह-ए-हाकिमी, जो बोहरा समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है, वहां एक बार फिर करंट लगने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। इलेक्ट्रिक कार्य के दौरान हुए इस हादसे ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Burhanpur News : दरगाह-ए-हाकिमी परिसर में इलेक्ट्रिक का काम करते समय एक युवक को अचानक करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका नाम रवि है,हैरानी की बात यह है कि यह कोई पहला मामला नहीं है।

 

Burhanpur News : इससे पहले भी दरगाह-ए-हाकिमी परिसर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं परिसर की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं, साथी निटीश का कहना है कि हम लोग पिछले तीन महीने से यहां काम कर रहे हैं। आज ड्रिल मशीन से काम करते समय अचानक रवि को करंट लगा और वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”

 

 

Burhanpur News : मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी,“रवि नाम का एक युवक दरगाह-ए-हाकिमी परिसर में कार्यरत था। इलेक्ट्रिक कार्य के दौरान करंट लगने से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।”

 

 

Burhanpur News : इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। समाजसेवियों ने भी इस हादसे को गंभीर लापरवाही बताया है,“दरगाह-ए-हाकिमी में बार-बार करंट लगने से मौत होना बेहद गंभीर मामला है। शासन को चाहिए कि मृतक युवक के परिजनों को नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाए और सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच हो।”

Burhanpur News : फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आस्था के इस केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कब होंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here