Breaking News : रक्षा मंत्रालय ने दी छठवें सैनिक स्कूल की मंजूरी….

Parivesh

भोपाल। Breaking News : मध्यप्रदेश की शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को एक साथ सशक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने राज्य में छठे सैनिक स्कूल की स्थापना को मंजूरी दे दी है, जिससे युवाओं को सैन्य शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।

नए सैनिक स्कूल की स्थापना को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह स्कूल केंद्रीय विद्यालय या नवोदय मॉडल की तर्ज पर संचालित होगा, जहां छात्रों को शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ सैन्य अनुशासन की भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, यह स्कूल राज्य के जिस क्षेत्र में स्थापित होगा, वहां की ज़मीन और प्रशासनिक सहयोग की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। खास बात यह है कि इस स्कूल का नाम एक ऐसे दिवंगत व्यक्ति के नाम पर रखा जाएगा जिनका संबंध केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के परिवार से है—जो क्षेत्र में सामाजिक योगदान और बलिदान के लिए जाने जाते हैं।

माना जा रहा है कि इस निर्णय से न केवल राज्य में रक्षा सेवा में जाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ेगी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना भी गहराएगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *