BJP councilor stages semi-naked protest : विदिशा। नगर पालिका विदिशा के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पार्षद पिछले 27 दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज, इन पार्षदों ने अपनी मांगों और उपेक्षा से नाराज होकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि शहर में विकास कार्य पूरी तरह से बाधित कर दिया गया है, और इसके लिए उन्होंने स्थानीय विधायक मुकेश टंडन को जिम्मेदार ठहराया है।
अधिकारियों और संगठन से उपेक्षा: पार्षदों ने बताया कि 27 दिनों के धरना प्रदर्शन के बावजूद, प्रशासन या संगठन की ओर से कोई भी व्यक्ति उनसे मिलने या उनकी समस्याएं जानने नहीं पहुँचा। इस उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने विरोध का यह रास्ता अपनाया।
BJP councilor stages semi-naked protest : विधायक पर लगाए गंभीर आरोप: पार्षदों ने सीधे विधायक मुकेश टंडन पर विकास कार्यों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके वार्डों में सड़क और अन्य निर्माण कार्यों के लिए जो टेंडर जारी किए गए थे, उन्हें विधायक द्वारा रद्द करवा दिया गया है।
पार्षदों ने दावा किया कि पूर्व में 2 साल तक नगर पालिका सुचारू रूप से चल रही थी और विकास के कार्य भी हो रहे थे, लेकिन विधायक द्वारा नगर पालिका के कार्यों में हस्तक्षेप बढ़ाने के साथ ही यह अव्यवस्था फैली और विकास पूरी तरह से रुक गया।
BJP councilor stages semi-naked protest :
पार्षदों ने विधायक मुकेश टंडन को ‘बाहुबली नेता’ करार देते हुए उन्हें विकास में सबसे बड़ा बाधक बताया। इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद धर्मेंद्र सक्सेना, दीपक कुशवाह, और जमना कुशवाह प्रमुख रूप से शामिल













