Tuesday, September 1, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur News : बिलासपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेसी...

Bilaspur News : बिलासपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े, पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

Bilaspur News
Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर : बिलासपुर में आज कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेसी जमीन रजिस्ट्री की दरों में बढ़ोतरी को लेकर सड़क पर उतरे हैं. प्रदर्शन की वजह से कई जगहों पर लंबा जाम लग गया है. वहीं कांग्रेसी बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे हैं. वहीं पुलिस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल भी कर रही है.

Bilaspur News : कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Bilaspur News : कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नेहरू चौक से कलेक्टर कार्यालय की ओर मार्च निकालते हुए पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार के दौरान जनता कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही है और इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर रखी थी।

Bilaspur News : बैरिकेडिंग तोड़कर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े

Bilaspur News : कलेक्टोरेट परिसर के पास पहुंचते ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर तनाव बढ़ गया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वज्र वाहन और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

Bilaspur News : पुलिस ने वाटर कैनन का किया इस्तेमाल

Bilaspur News : पानी की तेज बौछारों के बावजूद प्रदर्शनकारी कुछ समय तक डटे रहे, जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बाद में पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, पुलिस तैनात रहकर पूरे इलाके में शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here