Bemetra News : एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, भीम आर्मी और सतनामी समाज ने किया थाने का घेराव

Sanjay Sahu
Bemetra News

Bemetra News : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के नवागढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मारपीट के मामले में एफआईआर के एक माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सतनामी समाज में भारी आक्रोश देखा गया। इसी के चलते भीम आर्मी के समर्थन से सतनामी समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने का घेराव कर पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

Bemetra News : मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है, जहां 26 दिसंबर 2025 को सतनामी समाज के दो युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस घटना में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Bemetra News : पुलिस पर संरक्षण का आरोप

Bemetra News : आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सतनामी समाज के पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्पष्ट साक्ष्य और पीड़ितों के बयान होने के बावजूद पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है और आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

Bemetra News : पीड़ित परिवार को धमकियों का आरोप

Bemetra News : प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना है कि आरोपी पक्ष द्वारा पीड़ित युवकों और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। समाज ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए।

Bemetra News : पुलिस का आश्वासन

Bemetra News : सतनामी समाज और भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं थाना परिसर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *