Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

Bijapur Naxal Murder : सुकमा में सरेंडर कर गांव लौटा था बुधरा, देर रात घर में घुसकर हमलावरों ने की हत्या

Bijapur Naxal Murder : बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एर्रापल्ली गांव में एक आत्मसमर्पित नक्सली की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पूनेम बुधरा नामक व्यक्ति, जिसने वर्ष 2022 में माओवादी विचारधारा का त्याग कर सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था, की दो अज्ञात नकाबपोशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर वारदात को अंजाम दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना 26 दिसंबर की देर रात की बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बुधरा आत्मसमर्पण के बाद से ही गांव में रहकर सामान्य जीवन जी रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस मुखबिरी के शक में माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद से एर्रापल्ली और आसपास के गांवों में भारी दहशत व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और इलाके में सघन सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories