Bihar Election 2025 : भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावुक हुए तेजस्वी, सुरक्षा बढ़ने पर बोले- ये लोग मुझे मरवा भी देंगे…

Rahul Goshwami
tejasvi tejpratap

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। इस बार सुर्खियों में सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों—तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव—के बीच बदलते रिश्ते भी हैं। लंबे समय से राजनीतिक और पारिवारिक दूरी की खबरों के बीच दोनों नेताओं के हालिया बयान चर्चा में हैं।

Bihar Election 2025  हालांकि इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं। तेजस्वी का जन्मदिन है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य हो, आशीर्वाद है।”

Read More : Bihar Election 2025 : दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 11नवंबर को वोटिंग

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और आरजेडी के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “मेरी सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि मुझे खतरा है। ये लोग मुझे मरवा भी देंगे। सब दुश्मन लगे हुए हैं।”

जानकारी दें कि, चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप यादव को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत अब वे CRPF जवानों के घेरे में रहेंगे।

रक्षा बढ़ने के बाद भावुक दिखे तेज प्रताप

Bihar Election 2025 आरजेडी के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने ‘वाई प्लस’ सुरक्षा प्रदान की है। CRPF जवानों की तैनाती के साथ उनकी सुरक्षा और सख्त की गई है। मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने दावा किया कि उनकी जान को खतरा है और कुछ लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

सुरक्षा बढ़ने के बीच तेज प्रताप का भावुक बयान आया—“ये लोग मुझे मरवा भी देंगे।” लेकिन इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “उसका भविष्य उज्ज्वल हो, मेरा आशीर्वाद है।” इस टिप्पणी ने दोनों भाइयों के रिश्ते पर फिर से राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा है।

दूरी के बावजूद दिखी भावनात्मक जुड़ाव की झलक

तेज प्रताप पिछले कुछ समय से पार्टी और परिवार से अलग-थलग नजर आ रहे हैं। नई पार्टी बनाकर वे अपनी राजनीतिक राह अलग कर चुके हैं। इसके बावजूद तेजस्वी के जन्मदिन पर उनका स्नेहपूर्ण संदेश “दूरियां कम होने” के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

Read More: Bihar Election 2025 : जब समस्तीपुर के कूड़े में पड़ीं मिलीं VVPAT की हजारों पर्चियां, ARO सस्पेंड, चुनाव आयोग ने दी सफाई

तेजस्वी का 36वां जन्मदिन, समर्थकों की भारी भीड़

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव आज 36 वर्ष के हो गए। पटना में सुबह से ही उनके घर के बाहर समर्थकों का जमावड़ा है। शहर भर में बधाई संदेशों से सजे पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यालय में 36 पाउंड का केक काटने और जरूरतमंद बच्चों को किताबें व कलम बांटने की तैयारी की गई है।

वहीं तेज प्रताप द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या दोनों भाइयों के रिश्तों में नई शुरुआत की संभावना है?

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *