Thursday, March 26, 2026
23.1 C
Raipur

Bihar Elections 2025 : बिहार में चलेगा मोदी-नीतीश का जादू! ओपिनियन पोल में NDA आगे, जाने क्या होगा INDIA गठबंधन और प्रशांत किशोर का हाल

Bihar Elections 2025 : पटना. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले जहां चुनावी माहौल गर्म है। वहीं चुनावी रणनीति पर पैनी नज़र रखने वाली एजेंसी ‘पोलस्ट्रैट’ ने अपना नवीनतम ओपिनियन पोल भी जारी कर दिया है, जिसके जारी आंकड़े फिलहाल बताते हैं कि बिहार में एनडीए एक बार फिर बहुमत की ओर बढ़ता दिख रहा है।

क्या है मुख्य अनुमान और बहुमत की स्थिति
इस बाबत ‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल की मानें तो, बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए को 133 से 143 सीटें मिलने का अनुमान है। यह आंकड़ा बहुमत के लिए आवश्यक 122 सीटों से काफी अधिक दिखता है।

इतना ही नहीं ‘पोलस्ट्रैट’ सर्वे के नतीजे यह दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा की साझेदारी अभी भी मतदाताओं के मानसपटल पर प्रभावी बनी हुई है। वहीं ‘पोलस्ट्रैट’ के ओपिनियन पोल के आंकड़ों से साफ़ संकेत मिलता है कि मोदी और नीतीश का जादू मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को आकर्षित करने में सफल रहा है।Survey says Modi Nitish magic continues in Bihar as grand alliance  ineffective सर्वे: बिहार में मोदी-नीतीश का मैजिक बरकरार, केवल इतनी सीटों पर  सिमट सकता है महागठबंधन, Bihar Hindi News ...

Bihar Elections 2025 :
एनडीए के घटक दलों का कैसा होगा प्रदर्शन

सर्वे में सामने आया है कि एनडीए में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी, जिसे अकेले 70 से 72 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के लिए 53 से 56 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि एनडीए में भाजपा और जदयू की साझेदारी एक मजबूत आधार बनाए हुए है। अन्य एनडीए घटक दलों में, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 10 से 12 सीटें और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

क्या है महागठबंधन की स्थिति
वहीं ‘पोलस्ट्रैट’ विपक्षी खेमे महागठबंधन (INDIA गठबंधन) के लिए यह सर्वे थोड़ी निराशाजनक तस्वीर पेश करता है, जिसमें उन्हें 93 से 102 सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन के मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 69-72 सीटें मिलने का अनुमान है।

हालांकि राजद अभी भी मजबूत स्थिति में दिखाई देता है, लेकिन उसे बहुमत से दूर बताया जा रहा है। कांग्रेस को 10-13 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 1-2 सीटें और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) को 0-1 सीट ही दी गई है।Prashant Kishor: बिहार चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 9 अक्टूबर  को जनसुराज के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में होगा उनका नाम - prashant kishor  to make ...

Bihar Elections 2025 :
प्रशांत किशोर का उदय

‘पोलस्ट्रैट’ सर्वे के सबसे दिलचस्प नतीजों में से एक यह है कि, प्रशांत किशोर (PK) की जन सुराज पार्टी इस चुनाव में अपना खाता खोल सकती है, जिसके लिए 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का संभावित प्रदर्शन बिहार की राजनीति में एक नई ताकत के उभरने का संकेत हो सकता है।

इसके अलावा, एआईएमआईएम (AIMIM) को 2 से 3 सीटें और जनशक्ति जनता दल को 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे में यह भी अनुमान है कि 1 से 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत सकते हैं, जो कई सीटों पर स्थानीय समीकरणों के असर को दिखाता है। ऐसे में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का संभावित प्रदर्शन बिहार की राजनीति में एक नई ताकत के उभरने का साफ़ संकेत मिल रहा है।

जानकारी दें कि, आगामी दो चरणों में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव कल यानी गुरुवार 6 नवंबर से आरंभ होंगे। कल जहां 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में 122 सीटों के लिए आगामी 11 नवंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही चुनाव परिणाम आगामी 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories