Sunday, March 29, 2026
25.9 C
Raipur

Bihar Chunav 2025 : यह चुनाव पटना नहीं, दिल्ली की राजनीति को देगा नई दिशा : अखिलेश यादव….

Bihar Chunav 2025 : मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव के रण में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन उम्मीदवार मनोज यादव के समर्थन में जनसभा कर चुनावी माहौल गरमा दिया। कोटवा हाई स्कूल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के बीच अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा — “यह चुनाव सिर्फ पटना का नहीं, बल्कि दिल्ली की राजनीति को नई दिशा देने वाला है। अगर बिहार बदलेगा, तो पूरा देश बदलेगा।”

Bihar Chunav 2025 : अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने युवाओं से रोजगार और किसानों से समृद्धि के जो वादे किए थे, वे सब जुमले साबित हुए हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि आज युवाओं के पास नौकरी नहीं, किसानों के पास राहत नहीं और सरकार के पास जवाब नहीं। तेजस्वी यादव जैसे युवा नेता बिहार में रोजगार की नई उम्मीद हैं, जबकि बीजेपी केवल खोखले वादों से जनता को भरमा रही है।

READ MORE : Bihar assembly elections : बिहार चुनाव में पीएम मोदी का बड़ा हमला: बोले– आरजेडी ने कांग्रेस पर दबाव डालकर तेजस्वी को सीएम फेस बनाया

किसानों की हालत पर चिंता जताते हुए अखिलेश बोले — “किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार ने किसानों को और गरीब बना दिया। मेहनत किसान करता है और मुनाफा पूंजीपतियों की जेब में चला जाता है।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चीन की आर्थिक घुसपैठ पर आंख मूंदे बैठी है, जिससे देश के बाजार विदेशी उत्पादों पर निर्भर हो गए हैं।

Bihar Chunav 2025

बीजेपी की पटना रैली पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा — “बीजेपी के चुनावी शो में दूल्हा ही गायब था, क्योंकि उसे पहले से पता है कि चुनाव के बाद माला कोई और पहन जाएगा।” इस टिप्पणी पर सभा में जमकर ठहाके गूंजे।

हालांकि, नीतीश कुमार को लेकर अखिलेश का रुख नरम रहा। उन्होंने कहा — “नीतीश जी अनुभवी नेता हैं और उन्होंने बिहार के लिए काम भी किया है, लेकिन अब वक्त है बदलाव का, जनता नई दिशा चाहती है।

READ MORE : Bihar Chunav से पहले सियासी उबाल : JDU विधायक विजय सिंह को ‘जान से मारने’ की धमकी…

अंत में अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की कि वे महागठबंधन उम्मीदवार मनोज यादव के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसानों, युवाओं और गरीबों की आवाज है — “बिहार में बदलाव की शुरुआत होगी, तो उसका असर दिल्ली तक पहुंचेगा

Share The News

Latest YouTube Videos

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Latest YouTube Shorts

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

Raipur: स्वैग वाला बर्थडे” पड़ा भारी! केक काटते ही पहुंची पुलिस

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

एक मंडप, दो दुल्हन! छत्तीसगढ़ का वायरल “डबल धमाका” बिहाव

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

Raipur वालों सावधान! 31March के बाद प्रॉपर्टी हो सकती है सील!

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

IndiGo Flight का इंजन फेल... मौत को छूकर निकले 161 यात्री

Viral  हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Viral हुआ IPS Couple का Dance, जल्द होगी शाही शादी!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories