Thursday, March 26, 2026
28.5 C
Raipur

Bihar Election 2025 : दूसरे चरण का मतदान जारी, 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

Bihar Election 2025 /पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण आज शुरू हो गया है। इस चरण में 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है। इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार के कई मंत्री भी अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बार कुल 3.7 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें लगभग 1.75 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 40,073 केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। हिसुआ विधानसभा क्षेत्र (नवादा) में सबसे अधिक 3.67 लाख मतदाता हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, त्रिवेणीगंज, सुगौली और बनमखी में सबसे ज्यादा 22-22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Bihar Election 2025 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें।

Read More : Actor dharmendra passes away:फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में हुआ निधन, ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बिहार चुनाव के दूसरे चरण में भारी मतदान की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं. पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

सीमांचल और नेपाल से सटे जिलों पर फोकस
Bihar Election 2025 दूसरे चरण में मुख्य रूप से पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों में मतदान हो रहा है। ये सभी क्षेत्र नेपाल सीमा से लगे हैं और इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस चरण में अधिकतर सीटें सीमांचल क्षेत्र की हैं, जहां मुस्लिम आबादी अधिक है। यही वजह है कि यह चरण एनडीए और विपक्षी गठबंधन दोनों के लिए अहम माना जा रहा है।

Read More : Laal Kila Blast Update : दिल्ली दहलाने वाली i20 कार का ‘पुलवामा कनेक्शन’? Red Fort ब्लास्ट के बाद चौंकाने वाला खुलासा….

सुरक्षा और मतदान का इंतजाम
Bihar Election 2025 राज्य सरकार ने सुरक्षित और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। चुनाव आयोग ने विशेष ध्यान दिया है कि मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं मौजूद रहें। पहले चरण में मतदान प्रतिशत 65% से अधिक रहा था।

प्रमुख उम्मीदवार और राजनीतिक परिदृश्य

इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं:

  • जेडीयू: बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल)
  • भाजपा: प्रेमेंद्र कुमार (गया टाउन), रेनू देवी (बेतिया), नीरेज कुमार सिंह ‘बबलू’ (छातापुर), लेशी सिंह (धमदाहा), शीला मंडल (फुलपरस)
  • अन्य: जमा खान (चैनपुर)

राजनीतिक दलों ने इस चरण में अपनी रणनीति अल्पसंख्यक मतदाताओं और स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित की है। एनडीए विपक्ष पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहा है, जबकि विपक्ष अल्पसंख्यक वोटों पर भरोसा कर रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव का यह चरण राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मतदाता आज अपने मतदान केंद्रों में जाकर अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। चुनाव परिणाम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कौन-सा गठबंधन राज्य में सत्ता में काबिज होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

कुदरगढ़ महोत्सव 2026, ग्राम कुदरगढ़

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

CAPF Bill 2026 : क्या है CAPF विधेयक,आसान भाषा में समझें, CAPF बनाम IPS

Latest YouTube Shorts

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

देखिए इस प्यारी बच्ची का दिव्य दुर्गा अवतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories