भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुचर्चित ड्रग्स कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली का बादल मछली गैंग का सबसे बड़ा ड्रग सप्लायर निकला। पुलिस जांच में यह पता चला कि ड्रग्स की डीलिंग बचने के लिए अलग-अलग राज्यों के खास कोड के जरिए की जाती थी।
जांच में सामने आया कि विशाल उर्फ बादल अरोरा मछली गैंग को सबसे अधिक ड्रग्स सप्लाई करता था। यासीन मछली का करीबी अंशुल भूरी नाइजीरियन गुर्गे के संपर्क में रहता था। क्राइम ब्रांच पुलिस को यासीन के अंशुल और बादल के बीच कई चैट्स और दो दर्जन से अधिक बैंक ट्रांजक्शन भी मिले हैं।
इस कांड में यासीन और शाहवर मछली समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 15 सितंबर को कोर्ट में पेशी हुई। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि ड्रग्स तस्करी का यह गिरोह हिंदू लड़कियों के साथ यौन शोषण और वीडियो ब्लैकमेलिंग के मामले में भी शामिल था।
READ MORE : Korba Road Accident : तेज रफ्तार बाइक खंभे से जा टकराई, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर…
पुलिस इस गिरोह के सभी सदस्यों और उनके नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और सभी अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।











