Monday, March 30, 2026
27.7 C
Raipur

BIG News : रायपुर ड्रग्स मामले में पुलिस को मिला बड़ा खुलासा, नव्या और विधि की रिमांड बढ़ाने की अर्जी दायर

रायपुर। राजधानी रायपुर में बहुचर्चित ड्रग्स मामले में पुलिस को एक और बड़ी कार्रवाई करने का मौका मिल सकता है। मामले की मुख्य आरोपी नव्या मालिक और विधि अग्रवाल की रिमांड बढ़ाने के लिए पुलिस ने अदालत में अर्जी दी है। पुलिस का कहना है कि जांच को आगे बढ़ाने और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई पूरी कर ली है, लेकिन फैसला अभी आना बाकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नव्या और विधि की पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। आरोप है कि दोनों राजधानी और आसपास के जिलों में हाई-प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क को संचालित कर रही थीं। अब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की जा चुकी है और पुलिस तीन अलग-अलग सप्लाई सिंडिकेट से जुड़े करीब 50 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Read News : CG News : डोंगरगढ़ में हिरण तस्करी का खुलासा, चार गिरफ्तार; बड़े नामों का हो सकता है पर्दाफाश

इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक 9 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि रिमांड बढ़ने पर मामले के अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी जांच की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया कि इन पार्टियों में बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। अनुमान है कि अब तक 1500 से ज्यादा युवा ड्रग्स की गिरफ्त में आ चुके हैं, जिनमें से कई नशे के आदी हो चुके हैं।

जांच एजेंसियां मनी ट्रेल और डिजिटल एविडेंस खंगालने में जुटी हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रग्स की सप्लाई का पैसा कहां से आ रहा था और कहां खर्च हो रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बड़े सप्लायर और वित्तीय मददगारों तक पहुंचने के लिए आरोपियों से और पूछताछ जरूरी है।

Read News : CG News : कोड़ेवा स्कूल विवाद : प्राथमिक स्कूल में बच्चों से मारपीट और काम कराने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सामाजिक संगठनों और अभिभावकों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है ताकि युवाओं को ड्रग्स के दलदल से बाहर निकाला जा सके। अदालत का फैसला आने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories