Tuesday, May 26, 2026
42.1 C
Raipur

BIG News : सऊदी जा रहे प्रवासियों की नाव यमन तट पर डूबी, 68 की मौत, 74 लापता, बचाव अभियान जारी

BIG News : यमन। रविवार तड़के यमन के अबयान प्रांत के समुद्र तट के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जब प्रवासियों से भरी एक नाव समुद्र में पलट गई। इस नाव में कुल 154 प्रवासी सवार थे, जिनमें से 68 की मौत हो गई है, जबकि 74 अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह सभी प्रवासी अफ्रीकी देश इथियोपिया से थे, जो यमन के रास्ते सऊदी अरब में रोजगार की तलाश में जा रहे थे।

Read More : CG Breaking : छत्तीसगढ़ में ‘हाफ बिजली बिल’ योजना में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ इतने यूनिट तक ही मिलेगा लाभ…

स्थानीय अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने पुष्टि की है कि हादसे के बाद अब तक केवल 10 लोगों को जिंदा बचाया जा सका है। इनमें नौ इथियोपियाई नागरिक और एक यमनी शामिल है। बचावकर्मियों द्वारा लापता लोगों की तलाश जारी है।यमन के तट पर डूबी प्रवासियों से भरी नाव, 49 की मौत,140 लापता, मौत का आंकड़ा  बढ़ने की आशंका

IOM और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा हाल के वर्षों की सबसे भयावह प्रवासन त्रासदियों में से एक है। यमन के तट पर पहले भी ऐसे कई हादसे सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रवासी लगातार इस खतरनाक मार्ग को चुनते हैं।

अफ्रीका के कई देश, विशेषकर इथियोपिया और सोमालिया, लंबे समय से गरीबी, बेरोजगारी और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। ऐसे हालात में लोग खाड़ी देशों में बेहतर जीवन की आशा में खतरनाक रास्तों को अपनाने को मजबूर होते हैं। यमन, जो स्वयं 2014 से गृहयुद्ध का सामना कर रहा है, प्रवासियों के लिए एक प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट बन चुका है।

IOM के अनुसार, वर्ष 2024 में अब तक 60,000 से अधिक प्रवासी यमन के रास्ते खाड़ी देशों में जाने का प्रयास कर चुके हैं। वर्ष 2023 में यह संख्या 97,200 थी। यह गिरावट मुख्य रूप से समुद्री मार्गों पर निगरानी बढ़ने की वजह से देखी गई है।

यमन के तट के पास नाव पलटने से बड़ा हादसा, डूबने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की दर्दनाक  मौत, 74 लोग अब भी लापता | Republic BharatIOM द्वारा जारी आंकड़े चौंकाने वाले हैं। वर्ष 2023 में इस मार्ग पर 558 प्रवासियों की मौत हुई थी। पिछले 10 वर्षों में 2,000 से अधिक प्रवासी लापता हुए हैं, जिनमें 693 की डूबने से मृत्यु की पुष्टि की गई है। यह आंकड़े केवल नंबर नहीं हैं, बल्कि उन परिवारों की त्रासदी को दर्शाते हैं जो अपने प्रियजनों के इंतजार में हैं। यमन पहुंचने के बाद भी प्रवासियों को राहत नहीं मिलती। कई बार उन्हें नजरबंद किया जाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार होता है और बेहद अमानवीय परिस्थितियों में रहना पड़ता है।

Read More : Sarkari Naukari : BRLPS में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

2014 से यमन गृहयुद्ध की चपेट में है। हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच चल रही जंग के कारण देश में हालात बदतर हैं। हालांकि अप्रैल 2022 में संघर्षविराम की घोषणा हुई थी, लेकिन देश अब भी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से गुजर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल यमन में करीब 3.8 लाख प्रवासी और शरणार्थी मौजूद हैं, जिनमें से अधिकांश या तो खाड़ी देशों में जाना चाहते हैं या युद्ध से सुरक्षा की तलाश में हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Latest YouTube Shorts

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories