रीवा। लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच बिछिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की बाइक बरामद की हैं। बरामद वाहनों में दो पल्सर और दो डीलक्स बाइक शामिल हैं।
Read news : कस्टडी से भागने की कोशिश… पत्नी का हत्यारा विपिन पुलिस मुठभेड़ में घायल
थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि पीएम आवास से चोरी गई बाइक की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे लखोरी बाग निवासी सुनील पटेल (22) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातों का खुलासा किया। उसकी निशानदेही पर करन दाहिया, नागेंद्र पटेल और आरिफ खान को हिरासत में लिया गया।
Read news : आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद पर नजर रखेंगे डिप्टी NSA अनीश दयाल सिंह
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से सागर, सतना और रीवा के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई बाइकें बरामद की गई हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को शक है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय बाइक चोरी गैंग से जुड़ा हो सकता है। जांच जारी है।













